अमरोहा, अप्रैल 17 -- नगर के शक्तिपीठ श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर गुरुवार को भगवान बृहस्पति, मां पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय एवं नंदी की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित महेश शर्मा द्वारा विधि-विधान के साथ मंत्र उच्चारण कर आहुतियां लगाई गईं। हवन में यजमान के रूप में अमित अग्रवाल एवं राजू अग्रवाल अपनी पत्नियों के साथ बैठे और पूजन कार्य संपन्न कराया। हवन की समाप्ति के बाद भोग लगाया गया और भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में तमाम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रबंधक अंकुर अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, राजू अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, मनोज अग्रवाल, कपिल शर्मा, आशु तायल, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.