हापुड़, मई 1 -- ईस्ट वेस्ट डिग्री कॉलेज बदनौली में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कॉलेज परिसर शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा मानवता के लिए दिए गए सार्वकालिक संदेशों को विद्यार्थियों एवं समाज तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संसार को सत्य, अहिंसा, करुणा, मैत्री और मध्यम मार्ग का अनुपम संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने जीवन में धैर्य, अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच को अपनाएं तथा समाज में शांति और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करें।इस यह भी पढ़ें-...