बदायूं, मई 2 -- भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसाइटी द्वारा सूरजकुंड मझिया में बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाई गई। मुख्य अतिथि जयप्रकाश मौर्य ने सम्राट अशोक परिवर्तन चौक से धम्म यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई सूरजकुंड पहुंची। वहां भिक्षुओं संग बुद्ध वंदना व विचार गोष्ठी हुई। जयप्रकाश मौर्य ने भारत के विश्व गुरु स्वरूप और बुद्ध के वैश्विक संदेशों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि गणेश चंद्र शाक्य ने भेदभाव मुक्त भारत का संकल्प दिलाया, जबकि अध्यक्षता होमेन्द्र स्वरूप शाक्य ने की। दयाशंकर मौर्य के विशेष सहयोग और जिला अध्यक्ष गायत्री बौद्ध द्वारा खीर वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर शहर में निकाली धम्म यात्रा इस मौके पर विजय प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, लोकेश शाक्य, रेनू देवी, भैया लाल,...