भगवान बुद्ध के संदेश समाज को दे रहे नई दिशा
मैनपुरी, मई 17 -- नगला सुदामा स्थित महाकश्यप बुद्ध विहार एवं अंतरराष्ट्रीय भिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को बुद्ध महोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। तथागत एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु, बुद्ध अनुयायी और गणमान्य लोग पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और बुद्ध वंदना से हुआ। धम्म सभा को संबोधित करते हुए भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को अहिंसा, शांति और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह बुद्ध विहार क्षेत्र में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और भाईचारे का बड़ा केंद्र बनेगा। विधायक ने विहार के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। नगला सुदामा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.