भगवान बुद्ध के संदेशों को जीवन में उतारना आज की जरूरत
मैनपुरी, मई 23 -- नवीगंज। क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में सात दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को इसका शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शाक्य ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और फीता काटकर किया। यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन 28 मई तक चलेगा। पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष गौरव शाक्य ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने की अत्यंत आवश्यकता है। उनके द्वारा दिए गए समता, मैत्री, और करुणा के संदेशों को जीवन में उतारने से ही मानव कल्याण संभव है। भगवान बुद्ध ने सदैव सत्य, अहिंसा और मानवता के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। उनकी कथाएं हमारे जीवन को सही मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। कथावाचक सम्राट मनोज ब्लास्टर बौद्ध ने संगीतमय कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी समाज को एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.