मैनपुरी, अप्रैल 21 -- क्षेत्र के ग्राम लालपुर में रविवार की देर शाम बुद्ध जन जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान, बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर और भगवान बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य और पैक्सफेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सभा में पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को शांति, सद्भाव और समानता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और महापुरुषों के संघर्षों की सही जानकारी मिलती है। प्रेम सिंह शाक्य ने कहा कि सकारात्मक बदलाव के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना अनिवार्य है। कार्यक्रम ...