भगवान बुद्ध के बताए शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश
कन्नौज, मई 19 -- छिबरामऊ। बुद्ध बिहार बढ़ेपुर में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव एवं सद्भावना मैत्री मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव का आयोजकों एवं बुद्ध अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भगवान बुद्ध के बताए शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता, करुणा और सामाजिक समानता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर महापुरुषों के सम्मान की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही किसानों एवं आम जनता की समस्याओं का जिक्र करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.