प्रयागराज, अप्रैल 26 -- इलाहाबाद संग्रहालय में रविवार को द साइलेंट प्रीचर: बुद्ध पूर्णिमा शोकेस शीर्षक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पीएमओ के अपर सचिव शुभाशीष पांडा ने संग्रहालय की निदेशक व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल के साथ प्रदर्शनी का अनावरण किया। संग्रहालय के प्रस्तर शिल्प संग्रह की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन की तीन घटनाएं जन्म, सम्बोधि व मृत्यु (जो पूर्णिमा के दिन ही घटित हुई थी) प्रस्तर शिल्प के माध्यम से दर्शाया गया है। जिसे पंद्रह दिनों तक संग्रहालय में दर्शक देख सकेंगे। काले सिल्ट पत्थर से निर्मित तीनों शिल्प कुषाणकालीन गांधार शैली के हैं और जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि ने किया। इसी क्रम में शुभाशीष पांडा ने कुषाण काल पर पूर्व में आयोजित सेमिनार के आमंत्रित आलेखों पर आधारित पुस्तक 'बौद्ध विरासत और कुषाण' का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.