मेरठ, मई 1 -- शहर में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह प्रभात फेरी और दिन में शोभायात्रा निकालकर भगवान बुद्ध के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। वहीं, बुद्धमं शरणं गच्छामि के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। बुद्ध पूर्णिमा पर शहर में विभिन्न बौद्ध संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकालकर भगवान बुद्ध के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। लोगों ने शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश देते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण किया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान बुद्ध की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। अखिल भारतीय बौद्ध समाज के तत्वावधान में शोभायात्रा का आयोजन किया गया。 यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर नगर में नि...