भगवान बुद्ध के उपदेशों और आषाढ़ी पूर्णिमा का महत्व समझाया
गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की जिला शाखा गोरखपुर के तत्वावधान में रविवार को 2554 वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस समारोह एवं वर्षावास धम्म प्रवचन मालिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भिक्षु संघ और उपासक-उपासिकाओं ने बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ किया। मुख्य अतिथि बौद्धाचार्य और अध्यक्ष निर्भय कुमार जैसल समेत अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बुद्ध के उपदेशों और आषाढ़ी पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। पूज्य भंते जीएस थाहा ने सभी को त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराया। जिलाध्यक्ष राम सूरत बौद्ध ने सभी अतिथियों एवं अनुयायियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. रामनाथ भारती, शिव मंगल गौतम, के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.