हरदोई, मई 1 -- हरदोई, संवाददाता। गौतम बुद्ध जयंती बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के मोहल्ला आजाद नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई।विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें याद किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा और करुणा के संदेश आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक हैं। बुद्ध ने दुनिया को शांति का मार्ग दिखाया। इस पर चलकर ही समाज में समरसता और बंधुत्व की स्थापना संभव है। जिलाध्यक्ष ने आह्वाहन किया कि इस बुद्ध पूर्णिमा पर हम केवल दीपक न जलाएं, बल्कि अपने भीतर करुणा का दीप जलाएं। हम संकल्प लें कि हम अपने शब्दों से किसी को आहत नहीं करेंगे। घृण...