देहरादून, मई 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रामीण विकास समिति के आंबेडकर मार्ग कौलागढ़ स्थित केन्द्रीय कार्यालय में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर ज्ञान सत्संग का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा का संदेश दिया। उसका अनुसरण बहुत ही कम लोग कर पा रहे हैं। आज पूरा विश्व ईर्ष्या, द्वेष और घमंड की आग में झुलस रहा है। समिति पदाधिकारियों ने डाट काली मंदिर के महंत रमन गोस्वामी के निधन पर शांति पाठ भी किया। मौके पर विशाल, लक्की राणा, विजय प्रसाद भट्टाराई, विराट उनियाल मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर जेतवन परिसर हजारों दीपों से जगमगाया यह भी पढ़ें- संसार में कुछ भी स्थायी नहीं, इसलिए अहंकार न करें... भगवान बुद्ध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.