लखीमपुरखीरी, मई 1 -- भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, उपदेशों और सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान बुद्ध के जीवन परिचय अष्टांगिक मार्ग और पंचशील पर चर्चा की। महामंत्री आरके गौतम, डॉ. टीपी गौतम, शंभू दयाल, इंस्पेक्टर काशीराम, खूबचंद गौतम, सुरेंद्र पाल सिंह, अखिलेश, सिद्धार्थ कुमार, बाबूराम गौतम, संत कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए अष्टांगिक मार्ग और पंचशील आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Buddha Purnima 2026 wishes: प्रेम धारा बनके बहो, सच का साथ दो, बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये शुभकामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.