कुशीनगर, नवम्बर 14 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के भगवान बुद्ध आदर्श इंटर कॉलेज चंदन बरवा के प्रबंधक पद पर अशोक कुमार की नियुक्ति की गई है। विद्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व प्रबंधक सत्येन्द्र विश्वकर्मा ने 25 अक्टूबर को व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनके त्यागपत्र के बाद से यह पद रिक्त था। सात नवम्बर को आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमार को नया प्रबंधक चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.