लोहरदगा, नवम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखण्ड के बलसोता सरना टोली स्थित आशा आदिवासी विद्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष नागदेव उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता जगजीवन उरांव, प्रधानाध्यापक रतिया उरांव ने दीप जलाकर और भगवान बिरसा मुंडा और चाचा नेहरू के फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। सामाजिक कार्यकर्ता जगजीवन उरांव ने बाल दिवस और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला। नागदेव उरांव ने विद्यालय की यथा स्थिति के बारे में जानकारी दिए। प्रधानाध्यापक रतिया उरांव ने झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बारे में जानकारी दी। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.