भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि
पलामू, जून 9 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत चुकुरु गांव स्थित बिरसा मुंडा युवा प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से संचालित गैर सरकारी संगठन आईडेंट के सदस्य पूर्व सैनिकों, युवाओं और ग्रामीणों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। केंद्र में आदिवासी एवं ग्रामीण युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती के लिए निःशुल्क शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.