लातेहार, जून 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गुरी टांड़ स्थित बिरसा मुंडा स्मारक स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष शितमोहन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से बिरसा मुंडा के विचारों और संघर्षों को आत्मसात करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर झामुमो ने किया नमन वहीं मजदूर यूनियन के नेता प्रमोद साहु ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी ...