लोहरदगा, नवम्बर 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर हुई। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के जीवन, उनके उलगुलान आंदोलन, आदिवासी समाज की रक्षा, भूमि अधिकार और समाज सुधार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बताया। मंच पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक और अन्य शैलियों के नृत्य ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा रानी साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बिरसा मुंडा के साहस, त्याग और समाज सेवा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को सत्य, साहस, नशामुक्ति और सामाजिक एकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.