हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को आज उनकी पुण्यतिथि पर हजारीबाग में नमन किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त हेमन्त सती ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपायुक्त श्री सती ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चलाए गए उलगुलान आंदोलन ने ब्रिटिश सत्ता की नींव हिला दी थी। अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध उन्होंने जो अलख जगाई थी, वह आज भी जनजातीय समाज और सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। यह भी पढ़ें- जन परिषद ने भग...