रांची, जून 9 -- खूंटी, प्रतिनिधि। आदिवासी समन्वय समिति, जल-जंगल-जमीन संस्कृति बचाओ समिति, सरना सोतो संगोम समिति, संयुक्त ग्राम सभा समिति एवं परम्परागत ग्राम सभा समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को क्रांति सूर्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। ऐतिहासिक कचहरी मैदान स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, आंदोलन और उलगुलान की विरासत पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों को याद किया। आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक मार्शल बरला ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट, पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून की महत्ता पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- 126वीं श...