रांची, मार्च 23 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के ब्लॉक चौक बेलसियांगढ़ स्थित नवनिर्मित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण 25 मार्च को तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया के द्वारा किया जाएगा। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व जिला प्रशासन के निर्देश पर रनिया ब्लॉक चौक में सड़क के किनारे अवैध रूप से बने ठेले-खोमचे एवं गुमटियों को अतिक्रमण अभियान के तहत हटा दिया गया था। इस दौरान मुख्य चौक को चौड़ा करते हुए भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत डॉग ने बताया कि इसके लिए पूरे ब्लॉक चौक की साफ-सफाई कर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रतिमा का निर्माण विधायक सुदीप एवं प्रखंड प्रशासन के संयुक्त सहयोग से किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...