लोहरदगा, जून 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिकारियों ने शंख नदी के समीप तथा पुराने समाहरणालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।मौके पर अधिकारियों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- युवा भगवान बिरसा मुंडा की विच...