रांची, नवम्बर 15 -- तोरपा, प्रतिनिधि। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शनिवार को तोरपा प्रखंड में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना, माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग और संघर्ष को याद किया। सुंदारी गांव में पहानों और बिरसईत समाज के लोगों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की पूजा की। ग्रामीणों ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति और पहचान के प्रतीक हैं। पूजा के दौरान गांव में सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। एनएचपीसी गेट पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण: तोरपा एनएचपीसी गेट के समीप स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.