रांची, मई 27 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा जैविक उद्यान में एक मादा गौर ने बछिया को जन्म दिया है। बछिया और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं। उद्यान प्रशासन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भगवान बिरसा जैविक उद्यान में गौर की दूसरी पीढ़ी ने बछिया को जन्म दिया है। भगवान बिरसा जैविक उद्यान वन्यजीव संरक्षण और प्रजनन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। 20 मई को उद्यान में एक मादा गौर ने स्वस्थ बछिया को जन्म दिया। इससे एक माह पहले उद्यान की लिली नामक हिप्पो (दरियाई घोड़ा) की शावक छोटी ने भी एक बच्चे को जन्म दिया था। उद्यान प्रशासन के अनुसार गौर और उसकी बछिया दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी देखभाल उद्यान के चिकित्सक और पशुपालक विशेष निगरानी में कर रहे हैं।दूसरी पीढ़ी ने दिया बछिया को जन्मभगवान बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक ने बताय...