छपरा, फरवरी 1 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। भगवान बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फकुली गांव निवासी शशि भूषण व जलालपुर थाना क्षेत्र के सगड़ी भारती टोला निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। वहीं भगवान बाजार थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जलालपुर में बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत जलालपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र छपरा-मलमलिया पथ एनएच 331 जलालपुर चौक से उत्तर एक अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.