नवादा, अप्रैल 21 -- शहर के शोभ मंदिर परिसर में सोमवार को भगवान बलभद्र मंदिर निर्माण को लेकर भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भक्तों की आस्था और उत्साह साफ झलक रहा था। भूमि पूजन के मौके पर बलभद्र पूजा प्रबंधन समिति के सदस्य लखन भोजपुरी ने बताया कि भगवान बलभद्र का नया मंदिर आकर्षक और व्यवस्थित तरीके से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक स्थल के रूप में भी स्थापित होगा। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के साथ ही भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। लखन भोजपुरी...