नई दिल्ली, जुलाई 8 -- पूजा भट्ट के पिता महेश ओशो के फॉलोअर रह चुके हैं। फिल्में फ्लॉप होने के बाद वह उनके आश्रम पहुंचे और प्रभावित हुए। काफी समय तक उनके बताए रास्ते पर चलने के बाद महेश का मोह इन सबसे भंग हो गया। उनका ओशो से झगड़ा हुआ और उन्होंने ओशो की माला फ्लश कर दी। उनके ऐसा करने के बाद घर के लोग काफी डर गए थे। अब पूजा भट्ट ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि रातोरात उन्हें दूसरे घर में शिफ्ट होना पड़ा था।विनोद खन्ना बोले, भगवान नाराज हैं पूजा भट्ट ने साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में उस घटना का जिक्र किया। वह बोलीं, 'मेरे पिता रजनीश कल्ट का हिस्सा थे। उन्होंने अपनी माला गले से खींची और टॉइलट में फ्लश कर दी। इसके बाद वह बैन कर दिए गए। वह भगोड़े हो गए। मुझे याद है विनोद खन्ना की तरफ से मेरी मां को एक मैसेज आया था, 'भगवान बहुत नाराज हैं। भगवान महे...