गया, जनवरी 27 -- शहर के बहुआर चौराहा स्थित प्राचीन जैन मंदिर से जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर 1008 भगवान पार्श्वनाथ जी की वार्षिक शोभायात्रा मंगलवार को निकाली गयी। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रमना स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। यहां महामस्ताभिषेक कर विशेष आराधना व विनती की गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु ने जय बोलो त्रिशला नंदन की जय बोलो महावीर की, जिया और जीने दो के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जैन समाज के मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार व सह मीडिया प्रभारी अर्पित पाटनी ने बताया कि पांच दिनों तक रमना रोड जैन मंदिर में मंदिर में महा अभिषेक, शांति धारा का पाठ और कई तरह के धार्मिक कृत्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...