अलीगढ़, अप्रैल 27 -- इगलास, संवाददाता। रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार परशुराम सेवा संस्थान एवं विप्र समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा न्यू हॉस्पिटल रोड स्थित गांधी पार्क से धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सर्व समाज की सहभागिता दिखाई दी और किसी प्रकार का दोहरापन नहीं दिखाई दिया। एक तरह से कहा जाय तो शोभायात्रा ने सामाजिक भाईचारे की बेमिसाल मिसाल पेश की। शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह न्यू हॉस्पिटल स्थित गांधी पार्क में विधि-विधान के साथ पूजन और अभिषेक से हुआ। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच विश्व कल्याण की कामना करते हुए आहुतियां दीं। यह भी पढ़ें- सड़कों पर निकला भगवान परशुराम की आस्था का सैलाब पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर 3 बजे बाद सजी हुई झांकियों और गाजे-बाजे के...