वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव के अंतर्गत ब्रह्म राष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास की ओर से रविवार को 'भगवान परशुराम शोभायात्रा' निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में आस्थावान शामिल हुए। सेंटर ऑफ सनातन रिसर्च, विश्व हिंदू महासभा एवं धरोहर सेवा संस्थान के सहयोग से निकाली गई।रामजनम योगी की शंखध्वनि के साथ शोभायात्रा बीएचयू सिंह द्वार से आरंभ होकर रविदास गेट, अस्सी थाना होते हुए सामने घाट स्थित श्रीकुल पीठ धाम में समाप्त हुई। घोड़ा-बग्घी, बैंडबाजे, भक्ति संगीत एवं डीजे की धुनों से वातावरण उत्सवमय हो गया। शोभायात्रा में डॉ. सचिंद्रनाथ, पं. सतीशचंद्र मिश्रा, पं. रवींद्रनाथ मिश्रा, अन्नपूर्णा शास्त्री, पुनीत जेटली एवं विशालाक्षी मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हुए। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.