भगवान परशुराम शोभायात्रा को भव्य बनाने को लेकर हुई बैठक
इटावा औरैया, मार्च 16 -- नगर में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे मौजूद रहे। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। समाज के लोगों को भगवान परशुराम के आदर्शों के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को 19 अप्रैल को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष एस.के. दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गोविंद माधव, ब्लॉक अध्यक्ष लव पांडेय, मंडल अध्यक्ष सत्यवीर पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.