पलामू, फरवरी 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के रेड़मा स्थित मथुराबाड़ी रेड़मा में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ सोमवार को कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया। धार्मिक आयोजन 2 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। सुबह करीब 9 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा की शुरुआत जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में हुई। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर और पुरुष भक्त जयघोष करते हुए नगर भ्रमण पर निकले। जय परशुराम के नारों और भक्ति गीतों से माहौल गूंज उठा। कलश यात्रा ओल्ड आईटी रोड, कांदुमोहल्ला, बेलवाटिका व सदिक चौक होते हुए कोयल नदी तट पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा गया। वापसी में यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां विधिवत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.