बस्ती, जनवरी 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परिसर में राजस्थान पुष्कर तीर्थ के स्वामी प्रखर महाराज ने निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर निर्माण कमेटी को आवश्यक सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के स्थान वाले गृह जनपद बस्ती में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनना ही चाहिए। ब्राहम्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ला, संस्थापक महामंत्री शंभू नाथ मिश्रा, सत्य प्रकाश शुक्ला आदि ने स्वामी प्रखर को मंदिर निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महासभा जिला अध्यक्ष नवीन दूबे ने बताया कि भगवान परशुराम का मंदिर जल्द ही सबके सहयोग से पूर्ण होगा। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल, राम विनय पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, विजय बिहारी तिवारी, कृष्ण बिहारी तिवारी, राम बिहारी तिवारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.