लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- द्विज सहायता समिति द्वारा आयोजित एवं आचार्य शंकर भारत उद्भासक मंडल के संयोजन में भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव पर ब्राह्मण सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में पूज्य स्वामी सिद्धेश्वरानन्द जी महाराज (महंत, श्री नीलकंठेश्वर महादेव वैष्णव माता मंदिर संत आश्रम, महानगर लखनऊ, नागा सन्यासी, जूना अखाड़ा) मौजूद रहेंगे। वहीं श्री रामबाबू पांडेय, जो श्रीमद् शंकराचार्य पुरी के कृपापात्र शिष्य, प्रतिष्ठित लेखक एवं विचारक तथा आचार्य शंकर भारत उद्भासक मंडल के प्रमुख मार्गदर्शक हैं, विशेष वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी, जिसमें समाज के गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी वर्ग एवं युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- ...