भगवान परशुराम प्रतिमा हटाए जाने का मामला शासन में उठेगा
आगरा, अगस्त 10 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में राज्य महिला आयोग की सदस्य से भेंट की। इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा से संबंधित विषय के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ को अवगत कराया कि ग्राम फरौली, थाना सहावर, जनपद कासगंज में स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के संबंध में समाज की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। प्रतिमा को पुनः स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया।आयोग की सदस्य ने बताया कि, प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि भगवान परशुराम के प्रति सभी की आस्था एवं श्रद्धा का पूर्ण सम्मान है। किसी भी वर्ग अथवा समाज की धार्मिक एवं भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.