बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान स्थित शिवपुरी में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की। जिसमें 19 अप्रैल को अमीनगर सराय में भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव की तैयारी की समीक्षा की गई। अमीनगर सराय कस्बे में अखिल भारत वर्षीय महासभा द्वारा भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रही शोभायात्रा कार्यक्रम तथा सामाजिक सुधार, सेवा, एकता एवं संगठन स्वाभिमान का मंथन किया। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान को ध्यान में रखकर भव्य आयोजन होने जा रहा है। समाज को मार्गदर्शन देने के लिए आसपास के क्षेत्र के समाजसेवी राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में लोकेश वत्स, रमेश शर्मा, दीपक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, डा. रामकुमार शर्मा, डा. सत्यप्रकाश शर्मा, ब्रजेश शर्मा, देविंद्र शर्...