शामली, अप्रैल 19 -- शामली। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अखिल भारतवर्षीय ब्रहमण महासभा द्वारा शहर के चौधरी चरण सिंह बारातघर में हवन यज्ञ और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से पहुंचे ब्रहमण समाज के लोगों ने यज्ञ में आहुति दी और भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। रविवार को शहर के चौधरी चरण सिंह बारातघर में अखिल भारतवर्षीय ब्रहमण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रहमण समाज के लोगों ने आहुति प्रदान की। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा, महामंत्री शिवमोहन शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम क...