बोकारो, अप्रैल 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भगवान परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बारी कोऑपरेटिंग कॉलोनी स्थित केंद्रीय कार्यालय में संपूर्ण विश्व शांति सेवा परिषद एवं संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की श्रद्धा-भाव से आराधना की। प्रदेश अध्यक्ष हरेराम पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि आदर्श जीवन मूल्यों के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज में न्याय और सदाचार की स्थापना कैसे की जाए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया और युवाओं से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा-भक्ति व उत्साह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.