मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- भगवान परशुराम की जयंती पर परशुराम संघर्ष समिति की ओर से भी शोभायात्रा निकाली गई। यह एमडीए किले से होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कांशीराम नगर लाइनपार से गुजरकर परशुराम चौक पर संपंन हुई। इसका शुभारंभ सूर्य शर्मा, रजत श्रोतरीय, विशाल शर्मा, राघव शर्मा, प्रणवीर शर्मा, शंकर शर्मा, अभिषेक शर्मा, रचित शर्मा, दुष्यंत कौशल, रोहतास शर्मा, प्रखर, त्रिभुवन सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण युवा बंधु ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया। महासभा के बैनर और भगवान गणेश की झांकी की अगुआई में शोभायात्रा आगे बढ़ी तो जयघोष होने लगा। शोभायात्रा में शामिल पंचमुखी महादेव, हनुमानजी लवकुश को कंधे पर बैठाए, बाबा खाटू श्याम, उज्जैन के महाकाल, बाबा केदार नाथ की, राम मंदिर तथा राधा कृष्ण की झांकिया सभी को आकर्षित करती रहीं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.