औरैया, अप्रैल 17 -- औरैया, संवाददाता। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जनपद में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन की शुरुआत सुबह 7 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।दोपहर बाद 3 बजे से तिलक नगर स्थित भूतेश्वर धाम से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.