बहराइच, अप्रैल 20 -- बहराइच, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में प्रांतीय अध्यक्ष पं दीपक त्रिवेदी के नेतृत्व में सोमवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा देवी गुल्लाबीर मंदिर से छावनी चौराहा, डिगिहा चौराहा, अस्पताल चौराहा, पानी टंकी, परशुराम चौक, किसान डिग्री कॉलेज तिराहा, महसी बस स्टैंड, तिकोनी बाग पुलिस चौकी, त्रिमुहानी मार्ग होते हुए मरी माता मंदिर तक गई। गाजे बाजे के साथ भजनों की धुनों पर नाचते गाते परशुधारी भक्तों की टोलियां जय जय श्री परशुराम जी के गगन भेदी गुंजायमान नारों के साथ चल रही थी। प्रमुख चौराहों पर शोभायात्रा का सामूहिक पुष्प वर्षा से नगर वासी सनातनी भक्तों द्वारा स्वागत, चंदन तिलक माल्यार्पण किया गया। यह भी पढ़ें- परशुराम सेवा कुटुंब यात्रा देगी सामाजिक एकता का संदेश शोभायात्रा का उद्देश...