हरदोई, अप्रैल 19 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विप्र समाज के साथ ही सभी वर्गों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर अक्षय तृतीया पर्व मनाया। जयंती के अवसर पर पूरे जनपद में जगह जगह रैलियों एवं शोभा यात्राओं का आयोजन किया गया। जिसमें आस्था, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीशचंद्र अग्रवाल धर्मशाला में विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। ब्राह्मण सहित सभी समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन उपरांत ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और भगवान परशुराम की तस्वीरें लिए जयकारे लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.