शामली, अप्रैल 18 -- शामली। शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में शनिवार को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद, बृजेश कुमार, परितोष शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान परशुराम का जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि और उनकी पत्नी रेणुका से हुआ था। उनका जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया को हुआ था और वह विष्णु के छठे अवतार के रूप में प्रसिद्ध हैं। बताया कि भगवान परशुराम ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शिव से 'परशु नामक अस्त्र प्राप्त किया, जिससे उनका नाम परशुराम पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने शस्त्र विद्या के महान गुरु के रूप में भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य और कर्ण को शिक्षा दी। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर स्कूल में कार्यक्रम भगवान परशुराम के आदर्...