शामली, मई 2 -- श्री ब्राहमण एकता महासभा द्वारा रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर व्याख्यान गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज व सदर विधायक प्रसन्न चौधरी रहेगे। शनिवार को शहर के अग्रसैन पार्क में आयोजित महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक विजय कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में भगवान भगवान परशुराम को साहस, तपस्या, धर्म और न्याय का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था, जिसे परशुराम जयंती के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं और आज भी तपस्या में लीन हैं। उनका जीवन समाज को सत्य, न्याय, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ...