मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय कॉलोनी स्थित चंद्रमणि शर्मा के निवास पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। निर्णय लिया कि 12 अप्रैल को भव्य ध्वज यात्रा एवं अभिषेक होगा, जबकि 17 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष शरणदीप कौशिक एवं संजय मिश्रा ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अनुशासित व भव्य आयोजन का आह्वान किया। बैठक में सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा और लक्ष्मण शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.