साहिबगंज, अप्रैल 6 -- साहिबगंज। शहर के मारवाड़ी ब्राह्मण पंचायत भवन में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने को लेकर श्री परशुराम अखाड़ा एवं पंचायत भवन समिति के सदस्यों की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल दिन को साहिबगंज में श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। उक्त दिवस सनातन शोभायात्रा निकालने पर उपस्थित लोगों ने अपनी सहमति जतायी। कार्यक्रम में मारवाड़ी ब्राह्मण पंचायत भवन में भगवान परशुराम का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन सुबह 8:30 बजे किया जाएगा। उसके बाद ध्वजारोहण होगा। शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 9:30 बजे गांधी चौक से धर्मशाला होते हुए बाटा चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड, किदवई पथ, ओझा टोली घाट पहुंचेगी। मौके पर सामाजिक गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.