लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- विगत वर्षों की भांति ‌इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार, भव्य एक कोसीय नगर परिक्रमा व माता रेणुका रसोई का विशाल भंडारा का आयोजन हो रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर श्रीपीठ मोहल्ला बाजार प्रथम में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तमाम बिंदुओं पर विधिवत चर्चा होने के बाद निश्चय किया गया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दिनांक 17 अप्रैल को श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का प्रारंभ प्रातः 10 बजे श्रीपीठ पर किया जायेगा। वहीं 18 अप्रैल को मानस पाठ हवन पूजन के साथ सम्पन्न होगा। जबकि 19 अप्रैल को सायं 7 बजे रेणुका नंदन का जन्मोत्सव मनाया जायेगा और 20 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से बटुकों का निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आरंभ होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। 20 अप्रैल को ही शाम 4 बजे भगवान श्री...