अमरोहा, अप्रैल 18 -- गजरौला। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के संयोजन में शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम व सम्मान समारोह हुआ। हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली समाज की मेधावी छात्रा को सम्मानित किया गया।शुक्ल भवन में आयोजन के दौरान अध्यक्षता कर रहे पंडित देवेंद्र शर्मा के साथ ही पंडित योगेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। हाईस्कूल में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अक्षिता शर्मा को सम्मानित किया। पंडित ओपी शर्मा ने कहा कि अमरोहा के पूरे ब्राह्मण समाज को एक डोर में बांधने का काम किया जाएगा। डॉ. राजीव शुक्ला एडवोकेट ने समाज को एकजुट कर सुख-दुख में साथ आने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर होगा ब्राह्मण सम्मेलन व ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.