देहरादून, अप्रैल 18 -- वैदिक ब्राह्मण सभा ने शनिवार को प्रकाशनगर स्थित परशुराम मंदिर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। कैंट विधायक सविता कपूर ने भी आयोजन में हिस्सा लिया। सभा द्वारा तीन चरणों में होने वाले आयोजन की पहली कड़ी में देर सायं परशुराम मंदिर प्रकाशनगर से निकली शोभायात्रा गोविंदगढ़ रोड, चकराता रोड, बिंदाल पुल, तिलक रोड, हनुमान चौक, पीपलमंडी, धामावाला, पलटन बाजार, घंटाघर पहुंचकर चकराता रोड से वापस परशुराम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजा, सचल वेदपाठ की झांकी, भगवान परशुराम की झांकी, श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के आचार्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर होगा ब्राह्मण सम्मेलन व गोष्ठी शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर...