बहराइच, अप्रैल 15 -- तेजवापुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर परशुराम सेना प्रकोष्ठ की ओर से 19 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मरीमाता मंदिर गोलवाघाट से प्रारंभ होकर रमपुरवा स्थित भगवान परशुराम मंदिर तक पहुंचेगी। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ तिवारी व जिलाध्यक्ष पंडित भानु पांडेय ने बताया कि धार्मिक ध्वज और भक्ति गीत मुख्य आकर्षण होंगे। समापन पर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा यह भी पढ़ें- 19 को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...